जैसलमेर, चार अप्रैल (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को सेना के एक जवान ने सैन्य क्षेत्र में पेड़ से लटक कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि थल सेना की 140वीं बटालियन में तैनात हरियाणा निवासी हाकिम अली (30) ने पेड़ से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा सं कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन