एटा में अवकाश पर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एटा में अवकाश पर आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एटा (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई (भाषा) एटा जिले में अवकाश पर आए सेना के एक जवान की उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। वह हाल में असम स्थित अपनी तैनाती से अवकाश लेकर घर आए थे।
परिजनों ने बताया कि शनिवार रात धर्मेंद्र ने परिवार के साथ भोजन किया था और वह पूरी तरह सामान्य लग रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने चक्कर आने की शिकायत की। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता देने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी, 12 वर्ष की एक बेटी और 10 वर्ष का एक बेटा है।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र पवार ने कहा, ‘‘मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


