सेना की उत्तरी कमान के कमांडर चार दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर चार दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर चार दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 20, 2022 3:48 pm IST

लेह, 20 जून (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को लेह पहुंचे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी चार दिन की लद्दाख यात्रा पर हैं, जहां वह केंद्र-शासित प्रदेश में सैनिकों की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन सेक्टर का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी लेह पहुंचे हैं और उनकी अगवानी कोर और भारतीय वायु सेना के कमांडरों ने की।

अधिकारियों के अनुसार, वह चार दिन के लद्दाख सेक्टर के दौरे पर हैं, जहां वह अभियान संबंधी तैयारियों, प्रशिक्षण और आधुनिक शस्त्र प्रणाली व उपकरणों को शामिल करने में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

भाषा नोमान पारुल

पारुल


लेखक के बारे में