अरुणाचल विधानसभा ने तीन संशोधन विधेयक पारित किए

अरुणाचल विधानसभा ने तीन संशोधन विधेयक पारित किए

अरुणाचल विधानसभा ने तीन संशोधन विधेयक पारित किए
Modified Date: February 5, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: February 5, 2026 6:46 pm IST

ईटानगर, पांच फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने सदन में पेश किए जाने के एक दिन बाद तीन विधेयकों को उनके संशोधित स्वरूप में ध्वनि मत से पारित कर दिया।

इन विधेयकों में पंचायती राज कानून, अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) अधिनियम में संशोधन और विश्वास-आधारित शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के प्रावधान शामिल थे।

पंचायती राज मंत्री ओजिंग तासिंग ने अरुणाचल प्रदेश पंचायती राज (संशोधन) विधेयक जबकि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (संशोधन) विधेयक पेश किया।

अरुणाचल प्रदेश जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक को विधि और न्याय मंत्री केंटो जिनी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

भाषा यासिर नरेश

नरेश


लेखक के बारे में