अरुणाचल: उपमुख्यमंत्री ने जलविद्युत परियोजना के जरिये 1,000 मेगावाट क्षमता हासिल करने पर खुशी जताई

Ads

अरुणाचल: उपमुख्यमंत्री ने जलविद्युत परियोजना के जरिये 1,000 मेगावाट क्षमता हासिल करने पर खुशी जताई

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 07:48 PM IST

ईटानगर, 10 मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन ने रविवार को सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना की यूनिट-चार के सफल संचालन पर एनएचपीसी को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

एक बयान के मुताबिक, 250 मेगावाट की चौथी यूनिट के संचालन के साथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल क्षमता अब 1,000 मेगावाट तक पहुंच गई है।

यह भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं में से एक है।

ऊर्जा एवं जलविद्युत विभाग का प्रभार संभाल रहे मेन ने परियोजना से जुड़े अभियंताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों व सभी हितधारकों के समर्पण और दृढ़ता की सराहना की।

मेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की यूनिट-चार (250 मेगावाट) के सफल संचालन पर एनएचपीसी को बधाई, जिससे परियोजना की कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 1,000 मेगावाट हो गई है।”

उपमुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को देश के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल और आत्मनिर्भर बिजली उत्पादन के प्रति भारत की बढ़ती प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष