Kawardha Murder Case: कवर्धा: कवर्धा में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव उसके ही घर में मिला, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Kawardha Youth Dead Body: युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान
मौके पर जांच के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
Ambikapur News: अंबिकापुर से भी सामने आया ऐसा ही मामला
अंबिकापुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर में दाबेली सेंटर चलाने वाले युवक अमन ओझा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, अमन ओझा का शव झारखंड के रंका इलाके में बरामद किया गया है। शव मिलने की खबर सामने आते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक के सिर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में था। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया था कि एक मुस्लिम युवक उसकी पत्नी को भगा ले गया है। इस मामले को लेकर उसने कई पोस्ट और वीडियो भी साझा किए थे, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया था।
इधर, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र से युवक की बाइक भी बरामद की गई है। बाइक मिलने के बाद पुलिस इस मामले को कई एंगल से जांच रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अमन ओझा अंबिकापुर से झारखंड कैसे पहुंचा और उसके साथ आखिर क्या हुआ। शव पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका और गहरी हो गई है।