अरुणाचल: मादक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद चार लोग गिरफ्तार

Ads

अरुणाचल: मादक पदार्थ बरामद किए जाने के बाद चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 11:38 AM IST

ईटानगर, 23 फरवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पुलिस के एक हेड कांस्टेबल सहित चार लोगों के पास से मादक पदार्थ बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बंदरदेवा में दो लोगों के पास से 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने आगे बताया कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने रविवार को पश्चिम सियांग जिले के आलो में हेड कांस्टेबल रोनल लेया के आवास पर छापा मारा और लगभग 12,000 रुपये मूल्य का 6.44 ग्राम गांजा जब्त किया।

हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार करने के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने पश्चिम सियांग जिले में एक व्यक्ति के आवास पर छापा मारा और 77,000 रुपये मूल्य की 12.26 ग्राम हेरोइन जब्त की।

अधिकारियों ने आगे बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव