अरुणाचल सरकार खेल परिवेशी तंत्र को मजबूत करने के लिए बना रही रूपरेखा : मंत्री

अरुणाचल सरकार खेल परिवेशी तंत्र को मजबूत करने के लिए बना रही रूपरेखा : मंत्री

अरुणाचल सरकार खेल परिवेशी तंत्र को मजबूत करने के लिए बना रही रूपरेखा : मंत्री
Modified Date: September 2, 2026 / 11:21 am IST
Published Date: September 2, 2026 11:21 am IST

ईटानगर, दो सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश सरकार खेल परिवेशी तंत्र को मजबूत करने के लिए एक रूपरेखा तैयार कर रही है, जिसका उद्देश्य संस्थागत समन्वय को बेहतर बनाना और संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करना है। राज्य के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री केंटो जिनी ने यह जानकारी दी।

जिनी ने मंगलवार को यहां एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रस्तावित नीतिगत पहलों और युवाओं से जुड़े कई कार्यक्रमों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि चर्चा में व्यावहारिक कार्यान्वयन रूपरेखा तैयार करने, संस्थागत समन्वय मजबूत करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर प्रगति की निगरानी के लिए एक मजबूत तंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया।

जिनी ने कहा कि नए नीति ढांचे को समावेशी, सुलभ और परिणामोन्मुख होना चाहिए, ताकि राज्यभर के युवा पेशेवर प्रशिक्षण और समग्र विकास का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘इन दूरदर्शी पहलों का उद्देश्य हमारे युवाओं की अपार क्षमता का उपयोग करना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उनमें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जरूरी आत्मविश्वास, अनुशासन और क्षमताएं विकसित करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार एक प्रगतिशील परिवेशी तंत्र तैयार करना चाहती है, जहां स्थानीय युवा अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सकें और राज्य की समृद्धि में सार्थक योगदान दे सकें।’’

भाषा मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में