अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में हैं 6.96 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.91 घटे

अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में हैं 6.96 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.91 घटे

अरुणाचल प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची में हैं 6.96 लाख मतदाता, एसआईआर के बाद 1.91 घटे
Modified Date: September 22, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: September 22, 2026 4:39 pm IST

ईटानगर, 22 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 6.96 लाख मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची जारी की गई जिसमें एसआईआर से पहले के मुकाबले 1.91 लाख कम मतदाता हैं।

अंतिम मतदाता सूची में 3,43,709 पुरुष, 3,52,315 महिलाएं और तृतीय लिंग के दो मतदाता हैं।

यहां चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल पंजीकृत मतदाताओं में से 43.61 प्रतिशत के पास प्रत्यक्ष मतदाता पहचान पत्र या डिजिटल मतदाता पहचान पत्र हैं, जबकि लिंग अनुपात में प्रति 1,000 पुरुषों पर 1,025 महिलाएं हैं।

इस पूर्वोत्तर राज्य में मतदात सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पांच जून को शुरू हुआ था और 21 जुलाई को 7,18,046 मतदाताओं वाली मसौदा मतदाता सूची जारी की गई। इनमें से 6,32,871 मतदाताओं को ‘खुद’ या (पूर्व मतदाता के) ‘संतान’ के तौर पर पेश किया, जबकि 85,175 मतदाताओं का मिलान नहीं हो पाया।

अधिकारियों ने बताया कि मिलान न किये जा सके मतदाताओं और तार्किक गड़बड़ियों वाले 1,33,413 अन्य मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस भेजे गए। कुल मिलाकर, नोटिस वाले चरण में 2,18,588 नोटिस जारी किए गए।

अंतिम मतदाता सूची से पता चलता है कि मतदाताओं की संख्या 8,87,505 से घटकर 6,96,026 हो गई है, यानी उनकी संख्या में 1,91,479 की कमी आई है।

भाषा

राजकुमार प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में