इटानगर, तीन अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने इटानगर के पास निरजुली इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3.3 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस के एक दल ने डिक्रोंग में पुल पर एक वाहन को रोका और लगभग 40 ग्राम हेरोइन की 31 शीशियां जब्त कीं और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ख्योदा तामा (24) और बामंग राजू (29) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा