अरुणाचल प्रदेश: तिरप में एनएससीएन-के (निकी सुमी) के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश: तिरप में एनएससीएन-के (निकी सुमी) के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

अरुणाचल प्रदेश: तिरप में एनएससीएन-के (निकी सुमी) के तीन उग्रवादी गिरफ्तार
Modified Date: May 2, 2026 / 09:33 am IST
Published Date: May 2, 2026 9:33 am IST

इटानगर, दो मई (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) या एनएससीएन (के) (निकी सुमी) संगठन से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई।

बयान में बताया गया कि खोंसा क्षेत्र के वांचो कॉलोनी में असम राइफल्स और राज्य पुलिस द्वारा शुक्रवार को संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान विंगन अगन (33), जॉनी रिबा (21) और राजापेयु खेचन खेते (30) के रूप में हुई है।

सुरक्षा बलों ने मैगजीन सहित 7.65 मिमी की दो पिस्तौल, 7.65 मिमी के नौ कारतूस, सिम कार्ड सहित तीन मोबाइल फोन और 500 रुपये मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ भी जब्त की है।

बयान में बताया गया कि उग्रवादियों और जब्त की गई वस्तुओं को मामले की जांच के लिए खोंसा पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में