कांग्रेस की अरुणाचल इकाई ने प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का समर्थन किया
कांग्रेस की अरुणाचल इकाई ने प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान का समर्थन किया
ईटानगर, 20 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई ने प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का समर्थन किया और केंद्र सरकार पर देशभर के छात्रों एवं युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।
अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के प्रवक्ता जॉनी यांग्फो ने सोमवार को एक बयान में कहा कि प्रश्नपत्रों के बार-बार लीक होने से छात्रों के बीच अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली को संभालने के केंद्र के तरीके पर सवाल उठाए।
यांग्फो ने दावा किया कि इस मुद्दे ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में भरोसा बहाल करने के लिए तत्काल सुधारों की मांग की।
यांग्फो ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का मकसद छात्रों से संपर्क करना और उनकी चिंताओं को उजागर करना है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के युवाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अधिक जवाबदेही की मांग करना है।
भाषा पारुल सुभाष
सुभाष

Facebook


