Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच MP विधानसभा में पास हुआ UCC विधेयक
Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच MP विधानसभा में पास हुआ UCC विधेयक
Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026 | Photo Credit: AI
भोपाल: Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: मध्य प्रदेश विधानसभा का आज दूसरा दिन है। वहीं जोरदार हंगामे के बीच आज आखिरकार नागरिक संहिता विधेयक (UCC) 2026 पारित हो गया है। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक, हंगामा और नारेबाजी हुई।
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चल रहे मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि वांगचुक को अब मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जाए। कोर्ट ने मेदांता को निर्देश दिया है कि वह डॉक्टरों का एक पैनल बनाए जो उनका इलाज करेगा। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट इस पैनल को सौंपी जाएंगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में 16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। बैठक में प्रदेश में दो नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को हरी झंडी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में पास आउट ग्रेजुएशन छात्राओं में टॉप 5 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
आज संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही का भी हंगामेदार आगाज हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण शुरू होने के बाद दो मिनट के भीतर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

Facebook


