Jantar Mantar Lathicharge: जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के ये सांसद, संसद परिसर पर रातभर बैठ गए धरने पर, बोले- ‘न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

Chandrashekhar Azad Protest: जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के ये सांसद, संसद परिसर पर रातभर बैठ गए धरने पर, बोले- 'न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा'

Jantar Mantar Lathicharge: जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के ये सांसद, संसद परिसर पर रातभर बैठ गए धरने पर, बोले- ‘न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

Jantar Mantar Lathicharge | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 09:02 am IST
Published Date: July 21, 2026 8:37 am IST
HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाए जाने से नाराज चंद्रशेखर आजाद
  • रातभर संसद परिसर पर दिया धरना
  • जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की उचित कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: Chandrashekhar Azad Protest कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर दिल्ली सोमवारकाके छावनी में तब्दील रही। (Jantar Mantar Lathicharge) प्रदर्शनकारियों जंतर-मंतर के आसपास के रास्तों के आसपास हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंचे और संसद तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सभी को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया। जिसमें कई लोगों के सिर फूटे और गहरी चोटें आई हैं। कल हुए लाठीचार्ज को लेकर कई लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं नागिना से आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने भी नाराजगी जताई और इसका जमकर विरोध किया। इसका विरोध करते हुए देर रात धरने पर बैठ गए। धरने के लिए उन्होंने संसद परिसर का वह स्थान चुना जहां संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है।

Jantar Mantar Lathicharge सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंद्रशेखर आजाद ने एक पोस्ट भी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि “जुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है, वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।” उन्होंने आगे लिखा, “आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।”

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक धरने पर रहेंगे चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी चीफ ने लिखा कि इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ वह संसद भवन परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहे हैं। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।