पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप रॉय को अस्पताल से छुट्टी दी गई

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप रॉय को अस्पताल से छुट्टी दी गई

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप रॉय को अस्पताल से छुट्टी दी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: January 27, 2021 7:24 am IST

कोलकाता, 27 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप रॉय को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बुधवार को कोलकाता के निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने दी।

उन्होंने बताया कि हृदय धमनी से ब्लॉकेज हटाने के लिए रॉय की अस्पताल में एंजियोप्लास्टि की गई थी।

रॉय (60) को सीने में दर्द होने पर रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों ने हृदय धमनी से ब्लॉकेज हटाने के लिए स्टेंट डाला है।

उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘उनके स्वास्थ्य में सुधार है। ’’ भाषा धीरज शोभना

शोभना


लेखक के बारे में