मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत,देर रात करना पड़ा अस्पताल में भर्ती 

मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत,देर रात करना पड़ा अस्पताल में भर्ती 

मंत्री सत्येंद्र जैन की बिगड़ी हालत,देर रात करना पड़ा अस्पताल में भर्ती 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 18, 2018 6:53 am IST

 दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ पिछले सात दिन से उप राज्यपाल के आवास पर धरने पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ गई हालत बिगड़ती देख उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है।एलएनजेपी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक सत्येंद्र जैन को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रहना पड़ेगा उनके शरीर में कमजोरी आ गयी है जिसे देखते हुए  उन्हें गलूकोज के इंजेक्शन और ड्रिप चढ़ाई जा रही है। 

 

बता दे की अपनी मांग को लेकर अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्री उप राज्यपाल के आवास पर पिछले सात दिनों से धरने पर हैं। सत्येंद्र जैन की तबियत के बारे में  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है। 

 

 

 

मेडिकल बुलेटिन में डॉ. जेसी पासी ने बताया कि सत्येंद्र जैन फिलहाल ठीक हैं. फिलहाल उनका सिर दर्द कम है और उनके स्वास्थ्य अभी बेहतर है  लेकिन कमजोरी के चलते उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में