BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor: ओवैसी ने किया पाकिस्तान पर भारतीय सेना के स्ट्राइक का स्वागत, बोले, ‘ऐसी सीख दो कि दूसरा पहलगाम न होने पाएं’..

भारत के तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला करने के बाद भारत में भी विमान सेवा प्रभावित हुई है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए …

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor

satya prakash
Published: 07 May 2025 | 7:22 amModified: 07 May 2025 | 7:24 am
HIGHLIGHTS
  1. भारत ने PoJK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर रात 1:30 बजे हमला किया।
  2. ऑपरेशन में 30 आतंकी मारे गए, 55 से अधिक घायल, सैन्य ठिकानों को नहीं छुआ।
  3. हमले के बाद श्रीनगर, जम्मू, लेह सहित कई शहरों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित।

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor: नई दिल्ली: पाकिस्तान के सीमाई इलाकों में मौजूद आतंकी कैम्पो पर किये गये भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!"

Read More: Cgbse Result 2025 : आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट, सीएम साय इतने बजे करेंगे घोषणा, अपना परिणाम ऐसे चेक सकेंगे विद्यार्थी 

तेजस्वी यादव ने लिखा "जय हिंद की सेना"

सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिन्दूर' पर राजद के शीर्ष नेता तेजस्वी यादव के प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और ना ही कभी करेंगे।

भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई, और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है।

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor: हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग है। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हमें एकजुट होकर मुँह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ है।

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद! भारतीय सेना ज़िंदाबाद! जय हिंद! #IndianArmy #india"

तीन भारतीयों की मौत

भारतीय सेना ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर में एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर 6-7 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की है। वही अंधाधुंध शेलिंग और गोलीबारी में 3 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से किये गए इस हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जा रहा है।'

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor: वही पाकिस्तानी फायरिंग में मारे गए नागरिकों की पहचान सगरा, मेंढर के रहने वाले मोहम्मद आदिल, बालाकोट तहसील के रहने वाले सलीम हुसैन और मनकोट की निवासी रूबी कौर के तौर पर हुई हैं।

शुभम द्विवेदी के पिता ने जताया आभार

भारत के पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के पिता सैन्य द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि, "मैं लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश के लोगों का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को नष्ट किया है, उसके लिए मैं अपनी सेना को धन्यवाद देता हूं। जब से यह खबर सुनी है तब से मेरा पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है।"

ऑपरेशन सिन्दूर लाइव अपडेट

Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor: भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 30 आतंकियों की मौत हुई है और 55 से ज्यादा घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।

Read Also: Operation sindoor Live Updates: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता ने किया भारतीय सेना को सलाम.. बनाये हुए हैं हालात पर नजर

Operation sindoor Live Updates: वहीं भारत के तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हमला करने के बाद भारत में भी विमान सेवा प्रभावित हुई है। इंडिगो की तरफ से जारी किए गए एक बयान के अनुसार, इंडिगो श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ाने प्रभावित हुई है। इतना ही बीकानेर से आने-जाने वाली उड़ानें भी मौजूदा हवाई प्रतिबंधों से प्रभावित है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ऑपरेशन सिन्दूर एक सैन्य कार्रवाई है, जो भारत ने 7 मई 2025 की रात 1:30 बजे की, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Asaduddin Owaisi on Operation Sindoor, said, 'Teach them a lesson that another Pahalgam does not happen'..

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am