Asaduddin Owaisi On SIR Controversy :”SIR के माध्यम से सरकार नागरिकता छीनने की रच रही है साजिश” ओवैसी का केंद्र पर बड़ा आरोप, अप्रैल-मई में जनता से सतर्क रहने की अपील

Ads

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में पार्टी के 68वें पुनरुत्थान दिवस पर केंद्र सरकार पर SIR के जरिए नागरिकता छीनने की साजिश का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने ‘फूड जिहाद’ विवाद में एक मुस्लिम विक्रेता के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की।

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 10:18 PM IST

Asaduddin Owaisi On SIR Controversy / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • Asaduddin Owaisi ने SIR को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
  • ओवैसी का दावा—बिहार के बाद तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी SIR लागू करने की तैयारी।
  • ‘फूड जिहाद’ विवाद में मुस्लिम विक्रेता से बदसलूकी की कड़ी निंदा, सख्त कार्रवाई की मांग।

नई दिल्ली : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। Asaduddin Owaisi  उन्होंने बड़ा आरोप लगते हुए कहा की सरकार SIR के माध्यम से देश के नागरिकों की नागरिकता छीनने की साजिश रच रही है। हैदराबाद में पार्टी के 68वें पुनरुत्थान दिवस के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि बिहार में इस प्रक्रिया को आजमाने के बाद अब इसे तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी लागू करने की तैयारी है।

जनता से सतर्क रहने की अपील

उन्होंने SIR को चुनाव आयोग के माध्यम से किया जाने वाला एक ऐसा संशोधन बताया जो वास्तविक भारतीय नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर संकट खड़ा कर सकता है। Asaduddin Owaisi On SIR Controversy ओवैसी ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि अप्रैल-मई के दौरान जब अधिकारी जांच के लिए आएं, तो लोग सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हों। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस प्रक्रिया का उपयोग वोटिंग लिस्ट से विशिष्ट समुदायों के नाम हटाने के लिए करना चाहती है।

‘फूड जिहाद’ के नाम पर नफरत का विरोध

इसके साथ ही, ओवैसी ने तेलंगाना के मेडाराम जतारा उत्सव में एक मुस्लिम पाव रोटी विक्रेता के साथ हुई बदसलूकी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। Food Jihad Controversy, उन्होंने उन यूट्यूबर्स को ‘देश का दुश्मन’ करार दिया जिन्होंने इस गरीब दुकानदार को परेशान किया और घटना को ‘फूड जिहाद’ का नाम देकर सांप्रदायिक नफरत फैलाई। उन्होंने तेलंगाना पुलिस से इन तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इन्हे भी पढ़ें:-

ओवैसी ने SIR को लेकर क्या आरोप लगाए?

Asaduddin Owaisi ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के जरिए नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने की साजिश की जा रही है।

जनता से उन्होंने क्या अपील की?

उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच के दौरान सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

फूड जिहाद’ विवाद पर उनका क्या रुख रहा?

ओवैसी ने घटना की निंदा करते हुए इसे सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश बताया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।