IND vs PAK Match Update/Image Source: ICC
IND vs PAK Match Update: नई दिल्ली: ICC टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को रनों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य (IND vs PAK Match Update) रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम किस हुरुआत बेहद ही ख़राब रही। पाकिस्तान की टीम ने शुरूआती दो ओवरों में तीन विकेट खो दिए थे।
IND vs PAK Match Update: पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में भी क्वालीफाई कर गई है।पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी, लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया। हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा। इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला। बुमराह दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया। सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए। (IND vs PAK Match Update) इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया। यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था।
IND vs PAK Match Update: इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था, लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका। उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए। इसके बाद कुलदीप ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया। नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए। 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया। शादाब ने 14 रन बनाए। इसके बाद 16वें ओवर में (IND vs PAK Match Update) वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए। अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया। इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका। पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई। अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है।
IND vs PAK Match Update: इशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत ने सात विकेट पर 175 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। इशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने शाहीन की शुरुआती दो गेंद पर छक्का और चौका मारा और फिर सलमान की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। (IND vs PAK Match Update) तिलक ने भी शाहीन पर चौका जड़ने के बाद लेग स्पिनर अबरार अहमद का स्वागत छक्के के साथ किया। तिलक और इशान ने सईम पर चौकों के साथ पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 52 रन तक पहुंचाया। इशान ने अबरार पर लगातार तीन चौकों के साथ 27 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया जो टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने अगले ओवर में लेग स्पिनर शादाब खान की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके से 17 रन बटोरे। इशान हालांकि इसके बाद सईम की गेंद को पीछे हटकर खेलने की कोशिश में चूककर बोल्ड हो गए। तिलक ने मोहम्मद नवाज पर छक्के के साथ 12वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया।
T-20 क्रिकेट वर्ल्ड में भारत की शानदार जीत
IND vs PAK T20 World Cup | #IndiaVsPakistan | India Vs Pakistan | #CricketNews | Cricket News https://t.co/eCkd8Pw39T
— IBC24 News (@IBC24News) February 15, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-