Ind Vs Pak Match Highlights: टॉस के वक्त ही ये गलती कर बैठे थे PAK कप्तान! भारत के हाथों झेलनी पड़ी करारी हार, जीत के बाद सूर्या ने बताया सीक्रेट

Ads

टॉस के वक्त ही ये गलती कर बैठे थे PAK कप्तान! भारत के हाथों झेलनी पड़ी करारी हार, Ind Vs Pak Today Match Highlights

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 11:10 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 12:10 AM IST

Ind Vs Pak Match Highlights

Ind Vs Pak Match Highlights: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि टीम ने वैसा ही क्रिकेट खेला, जैसा वो खेलते हैं और जैसा खेलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है यह जीत भारत के लिए खास है। हमने अपनी ब्रांड की क्रिकेट खेली। इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था। उन्होंने माना कि शुरुआत में 0/1 का स्कोर होने के बाद किसी एक बल्लेबाज को जिम्मेदारी लेनी थी और ईशान किशन ने वह जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई।’ बता दें कि टॉस जीतकर पाक ने पहले गेंदबाजी चुनी थी, जो सूर्या की नजर में एक गलत फैसला था। कप्तान के मुताबिक, पहली पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि ओस आएगी या नहीं और रोशनी में पिच कैसा व्यवहार करेगी। सूर्यकुमार ने गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा कि सभी ने मिलकर योगदान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि टीम अब अहमदाबाद के लिए रवाना होगी और अगले मैचों पर ध्यान देगी।

भारत की 9 मुकाबलों में 8वीं जीत

Ind Vs Pak Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की 9 मुकाबलों में 8वीं जीत है। साथ ही, टूर्नामेंट में भारत का जीत का सिलसिला लगातार 11 मैचों तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने लगातार 8 मुकाबले अपने नाम किए थे, जबकि मौजूदा सीरीज में अब तक खेले गए तीनों मैचों में जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें