आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में खालीपन आया : राष्ट्रपति मुर्मू

Ads

आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में खालीपन आया : राष्ट्रपति मुर्मू

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 03:36 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 03:36 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रख्यात पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगीत जगत में खालीपन आ गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रतिष्ठित गायिका के रूप में उनके शानदार करियर ने भारत में संगीत के एक युग को परिभाषित किया।

भोसले का 92 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें शनिवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आशा भोसले जी के निधन से संगीत जगत में खालीपन आ गया है। प्रख्यात गायिका के रूप में उनके शानदार करियर ने भारत में संगीत के एक युग को परिभाषित किया।’’

उन्होंने कहा कि उनके पास भोसले के साथ व्यक्तिगत रूप से हुई बातचीत की सुखद यादें हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्होंने एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में अपनी शर्तों पर अपना जीवन जिया। अपनी मधुर और सदाबहार आवाज से उन्होंने दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘उनका संगीत अमर रहेगा। उनका निधन संगीत प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’’

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल