गुवाहाटी, चार मई (भाषा) असम की बराक घाटी की 13 विधानसभा सीट में से नौ पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए है, जबकि शेष चार पर कांग्रेस आगे है। निर्वाचन आयोग के रुझानों में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि जिलों के ताजा रुझानों के अनुसार, भाजपा लखीपुर, उधारबंद, कटीगोरा, बोरखोला, सिलचर, धोलाई, हैलाकांडी, पथारकांडी और रामकृष्ण नगर सीट पर आगे है। वहीं, कांग्रेस सोनाई, अलगापुर-कटलीचेर्रा, करीमगंज उत्तर और करीमगंज दक्षिण में बढ़त बनाए हुए है।
लखीपुर सीट पर मंत्री कौशिक राय 59,387 मतों से आगे हैं। मतगणना के 11 चरण के बाद उन्हें 79,975 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के एम. शांति कुमार सिंघा को 20,588 मत प्राप्त हुए हैं।
उधारबंद में 11 चरण की मतगणना के बाद भाजपा के राजदीप गोआला 67,372 मत हासिल कर कांग्रेस के अजीत सिंह 34,520 मतों के अंतर से आगे हैं।
कटिगोरा सीट से कांग्रेस विधायक रहे और चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कमलाख्य डे पुरकायस्थ छह चरण की मतगणना के बाद 22,063 मतों से आगे हैं। उन्हें 39,281 मत मिले, जबकि कांग्रेस के अमर चंद जैन को 17,218 मत प्राप्त हुए।
बोरखोला में 11 चरण के बाद भाजपा के किशोर नाथ 59,198 मत के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 80,917 मत मिले, जबकि कांग्रेस के अमित कुमार कलवार को 21,719 मत प्राप्त हुए।
सिलचर में भाजपा के पूर्व सांसद राजदीप रॉय आठ दौर के बाद 48,133 मत हासिल कर कांग्रेस के अभिजीत पॉल से 24,521 मतों से आगे हैं।
सोनाई सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपसभापति अमीनुल हक लस्कर पांच चरण की गणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी असम गण परिषद के करीमउद्दीन से 11,317 मतों से आगे हैं।
धोलाई में भाजपा के अमिया कांति दास नौ चरण की गणना के बाद 53,706 मत हासिल कर कांग्रेस के ध्रुवज्योति पुरकायस्थ से 23,543 मतों से आगे हैं।
हैलाकांडी में सात चरण की मतगणना के बाद भाजपा के मिलन दास को 30,211 मत मिले जबकि कांग्रेस के राहुल रॉय 22,490 वोट हासिल हुए। यानी यहां कांग्रेस उम्मीदवार पीछे है।
अलगापुर-कटलीचेर्रा में कांग्रेस के जुबैर अनम मजूमदार 10 चरण की मतगणना के बाद 72,840 मत हासिल कर असम गण परिषद के जाकिर हुसैन लस्कर से 58,424 मतों के अंतर से आगे हैं।
करीमगंज उत्तर में कांग्रेस के जकारिया अहमद सात दौर के बाद 33,025 मत हासिल कर भाजपा के सुब्रत भट्टाचार्य से 1,825 मतों से आगे हैं।
करीमगंज दक्षिण में कांग्रेस के अमीनुर राशिद चौधरी चार चरण की मतगणना के बाद 20,304 मत हासिल कर असम गण परिषद के इकबाल हुसैन से 11,971 मतों से आगे हैं।
पथारकांडी सीट पर भाजपा मंत्री कृष्णेंदु पॉल नौ चरण की मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद 46,404 मत हासिल कर कांग्रेस के कार्तिक सेना सिन्हा से 22,291 मतों से आगे हैं।
रामकृष्ण नगर में भाजपा के विजय मालकर 11 दौर के बाद 72,134 मत हासिल कर कांग्रेस की सुरुचि रॉय (29,482 मत) से 42,652 मतों से आगे हैं।
भाषा खारी वैभव
वैभव