Assam Flood Update: यहां फिर बढ़ा बाढ़ का कहर! IMD ने फिर जताया भारी बारिश का खतरा, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Assam Flood Update: यहां फिर बढ़ा बाढ़ का कहर! IMD ने फिर जताया भारी बारिश का खतरा, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Assam Flood Update: यहां फिर बढ़ा बाढ़ का कहर! IMD ने फिर जताया भारी बारिश का खतरा, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Assam Flood Update | Photo Credit: AI

Modified Date: August 4, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: August 4, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • असम में 87 मौतें
  • 1.28 लाख लोग प्रभावित
  • भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी: Assam Flood Update असम में बाढ़ के कारण दो और लोगों की मौत होने के साथ ही, इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के अधिकतर जलमग्न इलाकों से पानी का स्तर कम होने के बावजूद लगभग 1.3 लाख लोग अब भी इस आपदा से प्रभावित हैं।

Assam Flood Update भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में गरज के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे इन दोनों राज्यों की सीमा से लगे असम के कई जिले प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम कार्यालय ने कहा, ‘‘मौसम के मिजाज से संकेत मिलता है कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिमी जैंतिया हिल्स और पूर्वी जैंतिया हिल्स तथा अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे, कुरुंग कुमेय, पूर्व कामेंग, पूर्व सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों में अधिकतर स्थानों पर गरज-चमक के साथ अत्यधिक भारी बारिश (ऑरेंज और रेड अलर्ट) का अनुमान है। इसका असर असम के पड़ोसी जिलों पर पड़ सकता है।’’

मौसम विभाग ने नगालैंड के अधिकतर हिस्सों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिससे असम के चराईदेव, शिवसागर, जोरहाट और गोलाघाट जिले प्रभावित हो सकते हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा सोमवार रात जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में शिवसागर जिले से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। इन मौतों के साथ ही इस वर्ष बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या 87 तक पहुंच गई है।

एएसडीएमए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि बाढ़ प्रभावित असम के अधिकतर ऊपरी जिलों से रातभर बारिश होने की सूचना है, लेकिन जलमग्न गांवों में पानी का स्तर घट रहा है जिससे ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है।’’ छह जिलों में कुल मिलाकर 1,28,000 लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। शिवसागर में सबसे अधिक 55,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

वहीं, चराईदेव में लगभग 35,000 और जोरहाट में 20,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि विभिन्न हिस्सों से तटबंधों, घरों, सड़कों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। बुलेटिन में यह भी बताया गया कि वर्तमान में नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।