असमः 10वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन पकड़े

असमः 10वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन पकड़े

असमः 10वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में नाबालिग समेत तीन पकड़े
Modified Date: August 4, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: August 4, 2026 3:48 pm IST

सिलचर/हैलाकांडी, चार अगस्त (भाषा) असम के हैलाकांडी जिले में 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में नाबालिग समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां शनिवार रात पड़ोस में एक आयोजन में गई थी और घर लौटने पर उसने लड़की का शव निर्वस्त्र हालत में बिस्तर पर पड़ा पाया।

पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने तुरंत कटलीचेरा पुलिस थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसके रॉय सिविल अस्पताल भेजा।

पुलिस ने बताया कि शव पर चोट के निशान भी थे।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया और सोमवार को तीन लोगों को पकड़ा गया।

इस घटना के बाद इलाके में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए और स्थानीय लोगों ने एनएच-6 पर यातायात अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल लोगों के लिए कड़ी सजा की मांग की।

कई संगठनों ने इस घटना की निंदा की और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने के लिए त्वरित अदालत में सुनवाई की मांग की है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में