असम: तेजपुर में 108 फुट ऊंचे स्तंभ पर लहराया तिरंगा

असम: तेजपुर में 108 फुट ऊंचे स्तंभ पर लहराया तिरंगा

असम: तेजपुर में 108 फुट ऊंचे स्तंभ पर लहराया तिरंगा
Modified Date: September 11, 2025 / 02:05 pm IST
Published Date: September 11, 2025 2:05 pm IST

तेजपुर, 11 सितंबर (भाषा) असम के तेजपुर में बृहस्पतिवार को 108 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जो पूर्वोत्तर भारत में सर्वाधिक ऊंचाई वाला ध्वज है। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

तेजपुर सैन्य छावनी में ‘गजराज कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह ने ध्वज फहराया।

सैनिकों, छात्रों और एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने उन्हें अनुशासन अपनाने, सेवा की भावना रखने और देश की समृद्धि के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर तेजपुर विश्वविद्यालय के कुलपति शंभूनाथ सिंह, राज्य सरकार के अधिकारी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सदस्य, स्थानीय लोग, शिक्षक और स्कूल के बच्चे भी उपस्थित थे।

यह पहल ‘फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा की गई जिसके प्रतिनिधि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) असीम कोहली ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज को समाज के सभी वर्गों में एकता, शक्ति, राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का प्रतीक बनाना है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में