असम: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

असम: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, हेरोइन जब्त

असम: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, हेरोइन जब्त
Modified Date: September 18, 2023 / 03:15 pm IST
Published Date: September 18, 2023 3:15 pm IST

गुवाहाटी, 18 सितंबर (भाषा) असम के नागांव जिले में मादक पदार्थ के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

नागांव जिला पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि ढींग बेसमारी इलाके में एक दल ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया था।

उसने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा और उनके पास से 24.5 ग्राम हेरोइन जब्त की जिसे साबुन दानियों में छिपाकर रखा गया था।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में