सुरक्षा चौकी पर हुआ हमला, 4 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी गिरफ्तार…

Ads

सुरक्षा चौकी पर हुआ हमला, 4 लोगों की मौत : Attack on security post, 4 people killed, one terrorist arrested in Jammu and Kashmir...

  •  
  • Publish Date - July 5, 2023 / 09:51 PM IST,
    Updated On - July 5, 2023 / 09:51 PM IST

सुरक्षा चौकी पर हुआ हमला 4 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवादी गिरफ्तार...

नई दिल्ली । पाकिस्तान के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में बुधवार को आत्मघाती हमला किया गया है। इस हमले में तीन सैनिक और एक बच्चे की मौत हो गई है।
आत्मघाती हमला अफगानिस्तान की सीमा से जुड़े खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान कबीलाई जिले के बानू-मिरान शाह रोड पर स्थित हमीदुल्ला शहीद सुरक्षा चौकी पर हुआ है।

यह भी पढ़े : यात्रीगण कृपया ध्यान दें…! वंदे भारत का किराया होगा कम, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी कश्मीर के करीरी इलाके के नौपोरा जागीर गांव में सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि लश्कर का आतंकी छिपा हुआ है। इसके बाद चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़े :  नक्सलियों ने किया पीएम मोदी के दौरे का विरोध, प्रेस नोट जारी कर कही ये बात