Stock Market Today: आज बाजार में क्या होने वाला है? गिफ्ट निफ्टी फ्लैट देखकर न हों परेशान, Wipro समेत इन शेयरों में छिपा है कमाई का बड़ा मौका?

Ads

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत सपाट रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी नजर आ रही है। इस बीच विप्रो, हिंदुस्तान जिंक, दिलीप बिल्डकॉन, आईसीआईसीआई बैंक और इंडियन बैंक समेत कई शेयरों पर निवेशकों की की खास नजर बनी रहेगी।

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 09:07 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में मामूली कमजोरी, बाजार की सपाट शुरुआत के संकेत।
  • Wipro ने CrowdStrike के साथ CISO कमांड सेंटर लॉन्च किया।
  • Dilip Buildcon को ₹1,800 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिला।

नई दिल्ली: Stock Market Today: आज शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सपाट रहने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 4 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 23,486 अंक के करीब कारोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिल रहे है कि घरेलू बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव के बिना हो सकती है। हालांकि बाजार के मौजूदा ट्रेंड को लेकर एक्सपर्ट्स अभी भी सतर्क हैं। उनका कहना है कि इंडेक्स का शॉर्ट टर्म ट्रेंड नीचे की ओर बना हुआ है। गिरावट थमने का मजबूत संकेत तब माना जाएगा, जब डेली चार्ट पर लगातार हायर हाई और हायर लो बनने लगे।

Wipro और ICICI Bank पर नजर

आज Wipro और ICICI Bank समेत कई बड़े शेयर (Stock Market Today) चर्चा में रहेंगे। Wipro ने Nasdaq में लिस्टेड CrowdStrike के साथ मिलकर CISO कमांड सेंटर लॉन्च किया है। इसका मकसद कंपनियों को साइबर हमलों और AI से जुड़े नए सुरक्षा जोखिमों से बेहतर तरीके से बचाने में मदद करना है। वहीं, ICICI Bank को RBI से मंजूरी मिली है। इसके तहत ICICI Prudential Asset Management Company को CSB Bank, DCB Bank, Kotak Mahindra Bank और AU Small Finance Bank में 9.95% तक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति मिली है।

Dilip Buildcon और Indian Bank से जुड़ी खबर

Dilip Buildcon को करीब 1,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया है। कंपनी को PNGRB से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। यह परियोजना पारादीप से रायपुर तक पेट्रोलियम और LPG पाइपलाइन के निर्माण, संचालन और विस्तार से जुड़ी है। दूसरी ओर Indian Bank प्रस्तावित NSE IPO में ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 15 लाख तक इक्विटी शेयर (Stock Market Today) बेचने की योजना बना रहा है। इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलना बाकी हैं।

Hindustan Zinc समेत कई शेयर फोकस में

Hindustan Zinc ने कंसंट्रेट ट्रांसपोर्टेशन के लिए MFL India के साथ छह साल का करार किया है। इसके तहत 30 इलेक्ट्रिक ट्रक लगाए जाएंगे जिससे कंपनी के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को इलेक्ट्रिक बनाने में मदद मिलेगी। Juniper Green Energy की सब्सिडियरी ने 75 MW का विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट पूरी तरह चालू कर दिया है। Shakti Pumps को महाराष्ट्र में 10,000 सोलर पंप सिस्टम के लिए एम्पैनलमेंट लेटर मिला है। वहीं, IRB Infrastructure Developers का अगस्त 2026 टोल रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% बढ़कर 807.4 करोड़ रुपये पहुंच गया।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

बाजार में आज सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। GIFT Nifty में मामूली कमजोरी दिखी है।

आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे?

Wipro, ICICI Bank, Dilip Buildcon, Indian Bank, Hindustan Zinc, Shakti Pumps, Juniper Green Energy और IRB Infrastructure Developers चर्चा में रहेंगे।

Wipro की बड़ी खबर क्या है?

Wipro ने CrowdStrike के साथ मिलकर CISO कमांड सेंटर लॉन्च किया है, जो साइबर सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा।

Dilip Buildcon को क्या फायदा हुआ?

कंपनी को करीब ₹1,800 करोड़ के पारादीप-रायपुर पेट्रोलियम पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता चुना गया है।