Anupriya Nagar New Movie: देशभर के सिनेमाघरों में छाई हनुमान अंश, अब इस संत के जीवन पर आधारित फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया नागर

Ads

Anupriya Nagar New Movie: देशभर के सिनेमाघरों में छाई हनुमान अंश, अब इस संत के जीवन पर आधारित फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया नागर

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 09:23 AM IST

Anupriya Nagar New Movie: देशभर के सिनेमाघरों में छाई हनुमान अंश, अब इस संत के जीवन पर आधारित फिल्म बनाएंगी अनुप्रिया नागर/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नई फिल्म
  • हरिद्वार के संत पर बनेगी फिल्म!
  • अनुप्रिया नागर शुरू करेंगी रिसर्च

हरिद्वार। Hanuman Ansh Director Anupriya Nagar New Movie: पूरे देशभर के सिनेमाघरों में बाबा नीम करौरी (Baba Neem Karoli) के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश धूम मचा रही है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि हनुमान अंश (Hanuman Ansh Film) की निर्माता अनुप्रिया नागर अब हरिद्वार के एक बड़े साधक के जीवन और साधना पर फिल्म बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। साधक के व्यक्तित्व और आध्यात्मिक यात्रा से प्रभावित अनुप्रिया इस परियोजना को लेकर जल्द ही रिसर्च का काम शुरू कर सकती हैं।

आज सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में लेंगी आशीर्वाद

Hanuman Ansh Director Anupriya Nagar New Movie इसी सिलसिले में आज अनुप्रिया नागर सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचेंगी और परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज (Swami Kailashanand Giri) से आशीर्वाद लेंगी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में आध्यात्मिक विषयों और संभावित फिल्म परियोजना को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

श्रीराम और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में हुई सम्मानित

इससे पहले वृंदावन में अनुप्रिया ने प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) का आशीर्वाद लिया और संत समाज द्वारा सम्मानित हुईं। शाम को श्रीराम जन्मभूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की ओर से भी उनका सम्मान किया गया।

अनुप्रिया नागर का कहना है कि हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को मिली सफलता में संतों की कृपा और आशीर्वाद की बड़ी भूमिका है। अब उनका प्रयास सनातन की प्रेरक आध्यात्मिक कथाओं और संतों के जीवन को सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का है।

ये भी पढ़ें

‘हनुमान अंश’ फिल्म किसके जीवन पर आधारित है?

‘हनुमान अंश’ फिल्म बाबा नीम करौरी के जीवन पर आधारित बताई गई है।

‘हनुमान अंश’ की निर्माता कौन हैं?

फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर हैं।

अनुप्रिया नागर अब किस पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं?

अनुप्रिया नागर हरिद्वार के एक बड़े साधक के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा पर फिल्म बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

अनुप्रिया नागर हरिद्वार में किससे आशीर्वाद लेंगी?

वह सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लेंगी।

अनुप्रिया नागर का फिल्म बनाने का उद्देश्य क्या है?

उनका उद्देश्य सनातन की प्रेरक आध्यात्मिक कथाओं और संतों के जीवन को सिनेमा के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।