ऑस्ट्रेलिया और झारखंड ने कौशल, खनिज तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

ऑस्ट्रेलिया और झारखंड ने कौशल, खनिज तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की

ऑस्ट्रेलिया और झारखंड ने कौशल, खनिज तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
Modified Date: September 16, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: September 16, 2026 7:40 pm IST

रांची, 16 सितंबर (भाषा) कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और कौशल एवं तकनीकी शिक्षा, खनिज, प्रौद्योगिकी तथा पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों ने आपसी हित और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की, जिनमें कौशल और तकनीकी शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खनिज, खेल, पर्यटन और आदिवासी संस्कृति व ज्ञान प्रणालियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच से रांची में मिलकर खुशी हुई और झारखंड तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी को गहरा करने पर रचनात्मक संवाद हुआ।’

उन्होंने कहा कि बातचीत में कौशल एवं तकनीकी शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खनिज, खेल, पर्यटन तथा दोनों क्षेत्रों की समृद्ध आदिवासी संस्कृतियों एवं ज्ञान प्रणालियों समेत आपसी हित और सहयोग की व्यापक संभावनाओं वाले क्षेत्रों पर चर्चा हुई।

इससे पहले बर्नार्ड ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भी मुलाकात की।

लोक भवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों (जैसे पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और कौशल विकास) पर चर्चा की गई।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में