तेजपुर विश्वविद्यालय का छात्र फंदे से लटका मिला
तेजपुर विश्वविद्यालय का छात्र फंदे से लटका मिला
तेजपुर (असम), 16 सितंबर (भाषा) तेजपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने बुधवार को छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक रसायन विज्ञान विभाग में पांचवें सेमेस्टर का छात्र था।
उन्होंने बताया कि वह लड़कों के लचित बोरफुकन छात्रावास में रह रहा था और अपराह्न के भोजन के बाद अपने कमरे में फंदे से लटका मिला।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां कनकलता सिविल अस्पताल भेजा गया है।
छात्र नगांव का रहने वाला था।
विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि मौत के सटीक कारण और अन्य विवरणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
भाषा प्रचेता माधव
माधव

Facebook


