ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे
Modified Date: May 28, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: May 28, 2026 7:22 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ बातचीत करने के लिए अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस दूसरी ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्री वार्ता’ में राजनाथ सिंह के साथ शामिल होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पहली बार पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित यह बैठक द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी में अभूतपूर्व प्रगति और सहयोग बढ़ाने की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।

मार्लेस ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और भारत शीर्ष स्तर के सुरक्षा भागीदार हैं। मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान हुई मजबूत प्रगति के बाद हमारी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।’

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री की यह भारत यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के संभावित दौरे से ठीक पहले हो रही है।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में