अधिकारी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं : कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी

अधिकारी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं : कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी

अधिकारी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं : कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी
Modified Date: October 21, 2025 / 09:00 pm IST
Published Date: October 21, 2025 9:00 pm IST

श्रीनगर, 21 अक्टूबर (भाषा) कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सक्रिय कदम उठाने का निर्देश दिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष, कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान, बिरदी ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की और सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए सक्रिय उपायों पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर रात्रि जांच बढ़ाने तथा किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए समन्वित अभियानों के वास्ते वास्तविक समय पर खुफिया जानकारी साझा करने का निर्देश दिया।

निरंतर सतर्कता और क्षेत्र प्रभुत्व के महत्व पर बल देते हुए, आईजीपी कश्मीर ने अधिकारियों से मजबूत अंतर-एजेंसी समन्वय बनाए रखने और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने का आग्रह किया।

भाषा प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में