वाहन निर्माता कंपनी ने तिरुपति मंदिर को मिनी ट्रक दान किया

वाहन निर्माता कंपनी ने तिरुपति मंदिर को मिनी ट्रक दान किया

वाहन निर्माता कंपनी ने तिरुपति मंदिर को मिनी ट्रक दान किया
Modified Date: April 3, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: April 3, 2026 1:47 pm IST

तिरुपति, तीन अप्रैल (भाषा) वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने शुक्रवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को 8.75 लाख रुपये मूल्य का एक मिनी ट्रक दान किया।

कंपनी के प्रतिनिधि मोहम्मद नजीरुद्दीन ने विशेष पूजा-अर्चना के बाद वाहन की चाबियां टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सी.एच. वेंकैया चौधरी को सौंपीं।

टीटीडी की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘अशोक लेलैंड ने टीटीडी को 8.75 लाख रुपये मूल्य का ‘दोस्त प्लस एक्सएल’ मिनी ट्रक दान किया है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, यह दान श्रीवारी (भगवान वेंकटेश्वर स्वामी) मंदिर के समक्ष किया गया।

भाषा प्रचेता खारी

खारी


लेखक के बारे में