Pendra Murder News: जमीन विवाद में हुई खौफनाक घटना, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंची पुलिस

Pendra Murder News: पसान थाना अंतर्गत, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा पर स्थित ग्राम सेन्हा में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।

Pendra Murder News: जमीन विवाद में हुई खौफनाक घटना, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, मौके पर पहुंची पुलिस

UP Crime News| Image- IBC24 News File

Modified Date: April 3, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: April 3, 2026 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा पर हुई खौफनाक घटना।
  • जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या।
  • पुलिस ने मृतक के शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए।

Pendra Murder News: पेंड्रा: रिश्तों के कत्ल और जमीनी लालच की एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। कोरबा जिले के पसान थाना अंतर्गत, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा पर स्थित ग्राम सेन्हा में एक कलयुगी बड़े भाई ने मामूली जमीन विवाद के चलते अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। (Pendra Murder News) इस घटना ने एक बार फिर समाज में मानवीय संवेदनाओं और खून के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सेन्हा निवासी कल्याण और उसके छोटे भाई दयाराम के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले काफी समय से तनातनी चल रही थी। अक्सर दोनों के बीच इस बात को लेकर वाद-विवाद होता रहता था, लेकिन बीती शाम यह अनबन खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। (Pendra Murder News)  विवाद के दौरान तैश में आकर बड़े भाई कल्याण ने आपा खो दिया और घर में रखे लाठी-डंडे से दयाराम पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दयाराम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

Pendra Murder News:  ​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाई। मामले की जांच कर रहे विवेचक अरविंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है (Pendra Murder News)  और घटना के पीछे के विस्तृत कारणों की सघन जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.