Seema Haider News : पंडित जी ने दिया ‘भ’ अक्षर, तो सीमा ने रख दिया ये नाम! आखिर क्यों चर्चा में है सीमा-सचिन के छठे बच्चे का नामकरण?

Seema Haider ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखकर एक बार फिर सुर्खियाँ बटोरी हैं। नामकरण संस्कार में गांव के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Seema Haider News : पंडित जी ने दिया ‘भ’ अक्षर, तो सीमा ने रख दिया ये नाम! आखिर क्यों चर्चा में है सीमा-सचिन के छठे बच्चे का नामकरण?

Seema Haider News / Image Source : file

Modified Date: April 3, 2026 / 05:23 pm IST
Published Date: April 3, 2026 5:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Seema Haider और Sachin Meena ने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा।
  • पंडित के सुझाव पर ‘भ’ अक्षर से नाम चुनकर परिवार ने सहमति बनाई।
  • सीमा ने कहा कि वह अब Pakistan वापस नहीं जाना चाहतीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Seema Haider News  पाकिस्तान से आई और अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनके घर आए नन्हे मेहमान का नामकरण संस्कार है। सीमा और सचिन ने अपने बेटे का नाम भारत रखकर सबको चौंका दिया है। इस कार्यक्रम में न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव के लोग शामिल हुए, जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया।

‘भ’ अक्षर से नाम निकालने का सुझाव

नामकरण समारोह के दौरान पंडित जी ने ‘भ’ अक्षर से नाम निकालने का सुझाव दिया था, जिसके बाद आपसी सहमति से ‘भारत’ नाम तय किया गया। सीमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने हिंदू होने पर गर्व है और यह धर्म उन्हें बेहद सुंदर लगता है। Seema Haider Son Name उन्होंने देश के प्रति अपना प्रेम जताते हुए कहा, “भारत से सुंदर नाम कोई और हो ही नहीं सकता, यह हमारी पहचान है।”

पाकिस्तान नहीं जाना चाहती वापस

इस खास मौके पर सीमा के मुंहबोले भाई और वकील ए.के. सिंह भी मौजूद रहे, जिन्होंने मामा की रस्में निभाईं। सीमा ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि वह अब पाकिस्तान कभी वापस नहीं जाना चाहतीं और उन्हें यहां के लोगों से बहुत प्यार मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिकेट में हमेशा भारत की जीत के लिए प्रार्थना करती हैं।

Seema Haider Sixth Child बच्चों के भविष्य की चिंता

सीमा ने स्पष्ट किया कि अब वह और बच्चे नहीं चाहतीं और अपना पूरा ध्यान अपने बच्चों की परवरिश और पढ़ाई पर लगाना चाहती हैं। गौरतलब है कि मार्च 2025 में सीमा ने अपनी पांचवीं संतान ‘मीरा’ को जन्म दिया था। अब बेटे ‘भारत’ के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.