Indore Honey Trap Gang Exposed : हसीना का जाल और फिर कमरे में खौफनाक खेल! आखिर कैसे युवकों को शिकार बनाता था हनीट्रैप का ये गिरोह? पुलिस के खुलासे से उड़े होश

इंदौर के महू इलाके में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए युवकों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जो सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवकों को फार्म हाउस बुलाकर उनसे वसूली करते थे।

Indore Honey Trap Gang Exposed : हसीना का जाल और फिर कमरे में खौफनाक खेल! आखिर कैसे युवकों को शिकार बनाता था हनीट्रैप का ये गिरोह? पुलिस के खुलासे से उड़े होश

Indore Honey Trap Gang Exposed / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Anshul Mukati,
Modified Date: April 3, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: April 3, 2026 5:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महू के बडगौंदा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवकों को फार्म हाउस बुलाकर ब्लैकमेल किया जाता था।
  • आईडी कमरा देने पर फार्म हाउस संचालक पर भी पुलिस ने कार्रवाई की।

इंदौर : Indore Honey Trap Gang Exposed मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के महू इलाके में पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फसकर उनसे वसूली करने वाले गिरोह का भंड़फोड़ किया है। गिरोह के सदस्य पहले एक महिला से मैसेज के जरिए दोस्ती करवाते थे और फिर युवक को किसी लोकेशन या कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहाँ पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस्य तुरंत कमरे में घुस जाते और उसे बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।

Crime News सोशल मीडिया के ज़रिये करते थे दोस्ती

दरअसल, यह पूरा मामला महू इलाके बडगौंडा थाना क्षेत्र का है। यहाँ ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले एक महिला के जरिए सोशल मीडिया या मैसेज पर युवक से दोस्ती करवाते थे। दोस्ती गहरी होने पर युवक को किसी सुनसान लोकेशन या फार्म हाउस के कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहां पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस्य अचानक कमरे में घुस जाते और उसे छेड़छाड़ या दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते थे।

पीड़ित ने दर्ज करवाई शिकायत

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाकर बडगौंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने शुरुआत में दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा था, लेकिन बाद में एक और महिला की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को इंदौर के एक अन्य युवक से भी इसी गिरोह द्वारा ठगी किए जाने की जानकारी मिली है।

Honey Trap News फार्म हाउस संचालक पर कार्रवाई

यह पूरा घटनाक्रम बडगौंदा क्षेत्र के ‘रैम्बो फार्म हाउस’ में अंजाम दिया गया था। पुलिस ने फार्म हाउस संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है, क्योंकि उसने बिना किसी पहचान पत्र (ID) के और बिना रिकॉर्ड मेंटेन किए आरोपियों को वहां ठहरने की जगह दी थी। पुलिस का मानना है कि बदनामी के डर से कई लोग शिकायत करने सामने नहीं आए हैं, जिससे पीड़ितों की संख्या और अधिक हो सकती है। डीएसपी चौधरी ने साफ किया है कि इस गिरोह के तार और भी लोगों से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच जारी है। साथ ही, क्षेत्र के सभी रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना वैध आईडी के किसी को भी प्रवेश न दें।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.