Baby Girl in Amarkantak Express : मासूम बच्ची को अमरकंटक एक्सप्रेस में छोड़कर फरार हुई महिला, कटनी से कर रही थी सफर
Baby Girl in Amarkantak Express : मासूम बच्ची को अमरकंटक एक्सप्रेस में छोड़कर फरार हुई महिला, कटनी से कर रही थी सफर
- अमरकंटक एक्सप्रेस में महिला मासूम बच्ची छोड़कर हुई फरार
- रायपुर से दुर्ग पहुंचते ही आरपीएफ ने बच्ची को लिया अपने कब्जे में
- रायपुर और दुर्ग स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दुर्ग: Baby Girl in Amarkantak Express एक दौर था जब ये कहा जाता था कि ‘पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता विमाता नहीं हो सकती’ लेकिन आज के दौर में माता के विमाता होने के कई उदाहरण सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां एक महिला ढाई साल की बच्ची को ट्रेन में छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बच्ची की साथ कटनी स्टेशन से सफर कर रही थी और रायपुर स्टेशन में उसी बर्थ में बैठी एक महिला को देकर फरार हो गई। बता दें कि ट्रेन में बच्ची छोड़कर भागने का एक सफ्तार के भीतर ये दूसरा मामला है। 4 दिन पहले भी उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में नवजात पाया गया था और वो घटना भी कटनी स्टेशन की ही थी।
नवजात को छोड़कर फरार हुई महिला
Baby Girl in Amarkantak Express मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल की सुबह लगभग 9:24 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस रायपुर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में सफर कर रही एक महिला गोद में बच्चा लिए आई और साथ में सफर कर रही दूसरी महिला को यह कहते हुए बच्ची थमा दी कि वह 2 मिनट में आ रही है। साथी महिला को ये लगा कि उसे शायद वॉशरूम जाना हो, इसलिए उसने बच्चे को गोद में ले लिया। लेकिन जब काफी देर हो गई और महिला नहीं आई तो यात्री महिला ने आस-पास के अन्य यात्रियों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि वह महिला कटनी के आगे से इस ट्रेन में सफर कर रही थी।
आरपीएफ ने बच्चे को लिया कब्जे में
बच्चा देने वाली महिला जब बहुत देर तक नहीं लौटी तो यात्री महिला ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया। बच्ची की उम्र करीब दो से ढाई महीने बताई जा रही है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही है और रोने-धोने की स्थिति में भी सामान्य है। आरपीएफ ने बच्ची को चाइल्डलाइन को सौंप दिया। चाइल्डलाइन के अनुसार बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
फिलहाल आरपीएफ की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। रायपुर और दुर्ग स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही ट्रेन के अन्य यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह महिला वास्तव में बच्ची की मां थी या नहीं। हालांकि इस घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या यह महिला बच्ची की असली मां थी या फिर क्या बच्ची की तस्करी हो रही थी? किसी डर या खतरे के कारण महिला ने बीच रास्ते में बच्ची छोड़कर भागने का फैसला किया?
ये भी पढ़ें
- SRPF Officer Murder Nagpur: एसआरपीएफ अफसर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या.. 16 साल की बेटी के बॉयफ्रेंड ने इस वजह से रची थी साजिश
- Saurabh Bharadwaj on Raghav Chadha: ‘समोसे का नहीं, देश के बड़े मुद्दे संसद में उठाये जाए’.. राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का निशाना, कहा, ‘आप नहीं पूछते PM और BJP से सवाल’
- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रचा इतिहास, मात्र इतने दिन में कर ली 1,500 करोड़ रुपए की कमाई

Facebook


