किले में तब्दील हुआ अयोध्या,1992 जैसी हालात की आशंका

किले में तब्दील हुआ अयोध्या,1992 जैसी हालात की आशंका

किले में तब्दील हुआ अयोध्या,1992 जैसी हालात की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 24, 2018 4:46 am IST

अयोध्या।देश में एक बार फिर 1992 वाले हालात पैदा हो गए हैं। राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् रविवार को धर्म सभा का आयोजन करने जा रहा है जिसके चलते अयोध्या पूरा राम मय हो गया है। जिसके चलते शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी आज अयोध्या पहुंच रहे हैं।जिसके चलते पूरे अयोध्या में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें –नर्मदे संसद की शुरुआत, कम्प्यूटर बाबा बोले- संतो ने बनाई थी बीजेपी सरकार, संत ही गिराएंगे

बढ़ते हिन्दू समर्थक और अयोध्या विवाद के तहत ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे एक बार फिर 1992 वाला इतिहास दोहराने वाला हो। वहीं उद्धव ठाकरे शिवाजी के जन्मस्थान की मिट्टी लेकर शनिवार पहर 2 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं. उद्धव के पहुंचने के पहले बड़ी तादाद में शिवसेना कार्यकर्ता अयोध्या में जुटना शुरू हो चुके हैं. विश्व हिंदू परिषद ने भी अपने सभी लोगों से अयोध्या पहुंचने की अपील की है, जहां एक बड़े सम्मेलन के ज़रिए वो सरकार पर संसद के ज़रिए मंदिर बनाने का रास्ता खोलने का दबाव बनाने की तैयारी में है.

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Shiv Sena chief Uddhav Thackeray reaches Ayodhya today for a two-day visit. Shiv Sena will hold an event in the city tomorrow over the matter of <a href=”https://twitter.com/hashtag/RamTemple?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#RamTemple</a>. <a href=”https://t.co/C8G28fbgNH”>pic.twitter.com/C8G28fbgNH</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href=”https://twitter.com/ANINewsUP/status/1066244994900639745?ref_src=twsrc%5Etfw”>November 24, 2018</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

उद्धव ठाकरे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के साथ ही सरयू तट पर पूजा- अर्चना भी करेंगे. इसके बाद वो साधु-संतों के साथ चर्चा करेंगे. उद्धव का कहना है कि लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें –नकली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से आया था खपाने

वहीं माहौल ना बिगड़े इसके लिए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है रामनगरी को किले में तब्दील कर दिया गया है. इलाके में पीएमसी की 48 कंपनी, आरएफ की 9 कंपनी, 30 एसपी, 350 उपनिरीक्षक, 175 हेड कॉन्स्टेबल, 1350 कॉन्स्टेबल, निगरानी के लिए 2 ड्रोन लगाए गए हैं. प्रशासन ने कस्बे को 7 जोन और 15 सेक्टरों में बांटा है. वहीं इलाके के लोग जरूरी सामान खरीदकर पहले से ही घर में रख रहे हैं. इलाके के लोगों को डर है कि कहीं 1992 जैसी घटना ना हो.


लेखक के बारे में