Baba Kedarnath Darshan 2026: बाबा केदारनाथ के धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अब तक इतने लाख ने किये दर्शन, सुचारु व्यवस्था के लिए लागू की गई टोकन सिस्टम

Baba Kedarnath Darshan 2026: केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, टोकन सिस्टम लागू, VIP दर्शन पर रोक, स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह सक्रिय।

Baba Kedarnath Darshan 2026: बाबा केदारनाथ के धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, अब तक इतने लाख ने किये दर्शन, सुचारु व्यवस्था के लिए लागू की गई टोकन सिस्टम

Baba Kedarnath Darshan 2026 || Image- AI Generated File

Modified Date: May 15, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: May 15, 2026 3:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 मई तक 5.2 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।
  • VIP दर्शन पर प्रशासन सख्त, सभी श्रद्धालुओं के लिए टोकन व्यवस्था लागू।
  • 26 गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया।

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 15 मई तक करीब 5.2 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। (Baba Kedarnath Darshan 2026) बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं और टोकन सिस्टम लागू किया गया है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर आम भक्तों में नाराजगी

दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े कई श्रद्धालुओं ने कथित वीआईपी दर्शन व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। हालांकि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने साफ कहा कि किसी को भी विशेष दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को टोकन के आधार पर समान रूप से दर्शन कराए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर ने की अपील

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी विशेष सुविधा की उम्मीद न करें और नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें। (Baba Kedarnath Darshan 2026) उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करें और शांतिपूर्वक दर्शन करें। प्रशासन लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है।

26 मरीजों को किया गया एयरलिफ्ट

वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश के अनुसार अब तक 52 हजार श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच और 62 हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। (Baba Kedarnath Darshan 2026) 150 मरीजों को एम्बुलेंस सेवा दी गई, जबकि 26 गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। इस बार यात्रा में ईसीजी जांच की सुविधा भी शुरू की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना

मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया

उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार

ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर

ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown