Bagalkote Violence | Photo Credit: IBC24
बागलकोट: Bagalkote Violence कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने शिवाजी की प्रतिमा पर पत्थर और चप्पलें फेंकीं और सब्जियों के ठेले में आग लगा दी। इस घटना में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी है। पत्थरबाजी के कारण इलाके में तनाव का माहौल हो गया।
Bagalkote Violence मिली जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में निकाला गया था। जुलूस पुराने बागलकोट के संवेदनशील इलाके से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही जुलूस पनका मस्जिद के पास पहुंचा, तो वहां करीब 20 मिनट तक एक स्थान पर रुका रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मस्जिद के भीतर मौजूद कुछ लोगों ने जुलूस के लंबे समय तक रुकने और बज रहे गीतों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से सवाल किए कि इस तरह के गीतों की अनुमति क्यों दी जा रही है। इसी बात को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो बाद में तनाव में बदल गई।
सूत्रों के मुताबिक इस विवाद में मस्जिद की ओर से पहले चप्पल और पत्थर फेंके गए। जिसके बाद अचानक स्थिति बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और पथराव शुरू हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एसपी सिद्धार्थ गोयल को एक पत्थर गर्दन के पास आकर लगा। इस घटना में वो घायल हो गए। हालांकि, एसपी गोयल ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे गंभीर चोट टल गई।
पथराव की घटना के बाद घटनास्थल पर ही अफरातफरी मची गई। देखते ही देखते हालत बेकाबू हो गया। पुलिस की भारी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग नाराज हो गए और सड़क पर उतर गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझाकर वहां से हटाया। घटना के तुरंत बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
वहीं दूसरी ओर इस हिंसा को लेकर कुछ युवक सड़कों पर उतर आए। पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई नहीं हुई बागलकोट बंद करने की चेतावनी दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और उन्हें वापस भेज दिया।
Bagalkot, Karnataka: A Shivaji Jayanti procession was disrupted after miscreants allegedly pelted stones in Old Bagalkot. Heavy police deployment was made around Panka Masjid and Kotaleshwar Temple following the incident. pic.twitter.com/lKZQHfT7gh
— IANS (@ians_india) February 20, 2026
Stone pelting in Bagalkot during shivaji maharaj jayanti procession
Tensions flared in Bagalkot’s old town in Karnataka during the Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti procession after stones were reportedly pelted near Panka Masjid as the rally passed through the area.… pic.twitter.com/SAq4jTLgKg
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) February 20, 2026