Ban on stand-up comedy: भारत में ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ पर लगेगा बैन!.. इस नेत्री ने दमदार तरीके से उठाई आवाज, कहा, ‘सीएम को लिखूंगी पत्र’..

Ban on stand-up comedy in India: मुंबई मेयर ने विवादित कॉमेडी शो के बाद स्टैंड-अप कॉमेडी पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई।

Ban on stand-up comedy: भारत में ‘स्टैंड-अप कॉमेडी’ पर लगेगा बैन!.. इस नेत्री ने दमदार तरीके से उठाई आवाज, कहा, ‘सीएम को लिखूंगी पत्र’..

Ban on stand-up comedy in India || Image- ANI News File

Modified Date: June 12, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: June 12, 2026 9:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई मेयर ऋतु तावड़े ने स्टैंड-अप कॉमेडी पर प्रतिबंध की मांग की।
  • मुख्यमंत्री फडणवीस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दोनों पर जोर दिया।
  • महाराष्ट्र साइबर ने विवादित वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियनप्रणीत मोरे से जुड़े विवाद के बीच मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। (Ban on stand-up comedy in India) उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखेंगी। यह बयान उस समय आया है जब महाराष्ट्र साइबर ने कथित अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मेयर ऋतु तावड़े ने कहा कि प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप शो में केईएम अस्पताल की छात्रा डॉ. सेजल पवार भी मौजूद थीं। वायरल वीडियो में की गई टिप्पणियां भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का वह व्यक्तिगत और आधिकारिक रूप से विरोध करती हैं तथा इस तरह के शो पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ का समर्थन

दूसरी ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी पर प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी कुछ सीमाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन यह स्वतंत्रता दूसरों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का माध्यम नहीं बन सकती। (Ban on stand-up comedy in India) फडणवीस ने कहा कि जब अभिव्यक्ति अनियंत्रित हो जाती है तो वह समाज के अन्य लोगों के सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन करने लगती है। इसलिए अभिव्यक्ति और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

महाराष्ट्र साइबर ने दर्ज की एफआईआर

महाराष्ट्र साइबर ने कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ सेजल पवार और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप शो के दौरान महिलाओं, सहमति (कंसेंट) और मृत व्यक्तियों को लेकर आपत्तिजनक एवं अश्लील टिप्पणियां की गईं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, वायरल वीडियो में डॉ. सेजल पवार द्वारा मेडिकल शिक्षा में उपयोग होने वाले शवों और मृत पुरुषों के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। वहीं एक अन्य वीडियो में हिमांशु जांगड़ा पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने और सहमति जैसे संवेदनशील विषय को हल्के में पेश करने का आरोप लगाया गया है।

ऑनलाइन प्रचार और कमाई के उद्देश्य की भी जांच

महाराष्ट्र साइबर का आरोप है कि विवादित सामग्री को रिकॉर्ड कर जानबूझकर विभिन्न डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया। (Ban on stand-up comedy in India) जांच एजेंसी के मुताबिक इसका मकसद दर्शकों की संख्या बढ़ाना, ऑनलाइन प्रमोशन और डिजिटल मोनेटाइजेशन के जरिए वित्तीय फायदा कमाना था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस मामले में नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल सामग्री की प्रकृति, उसके प्रसार तथा उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर रोक, डीजल की बिक्री पर प्रति वाहन 200 लीटर की सीमा

बिहार कंगाल होने की कगार पर, सरकार वित्तीय स्थिति पर जवाब दे : तेजस्वी

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार ठग ने शादी के बहाने 25 से अधिक महिलाओं से करोड़ों की ठगी की

ब्रिक्स बैठक: चौहान ने छोटे किसानों की बेहतरी एवं खाद्य सुरक्षा के लिए साझा प्रयास का किया आह्वान

केरल: पत्नी की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown