असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया

Ads

असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया

  •  
  • Publish Date - October 6, 2024 / 09:12 PM IST,
    Updated On - October 6, 2024 / 09:12 PM IST

गुवाहाटी, छह अक्टूबर (भाषा) असम में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार को पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

हालांकि, शर्मा ने यह नहीं बताया कि विदेशी नागरिक ने किस स्थान या क्षेत्र से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ सीमा पर सतर्कता बरतते हुए, आज असम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अवैध रूप से प्रवेश करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पकड़े गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद नाहिद हुसैन है, जो मदिरीपुर, ढाका का रहने वाला है। अब तक अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 108 से अधिक बांग्लादेशियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। पुलिस की टीम ने बढ़िया काम किया! ’’

असम के करीमगंज, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले बांग्लादेश के साथ 267.50 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश