कोलकाता से बांग्लादेशी युवक लापता

कोलकाता से बांग्लादेशी युवक लापता

कोलकाता से बांग्लादेशी युवक लापता
Modified Date: June 22, 2024 / 11:44 am IST
Published Date: June 22, 2024 11:44 am IST

कोलकाता, 22 जून (भाषा) उपचार कराने के लिए भारत आया 23 वर्षीय एक बांग्लादेशी युवक कोलकाता के एक होटल से लापता हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश के पाबना जिला स्थित हिमायतपुर निवासी मोहम्मद दिलवर हुसैन को आखिरी बार बुधवार को देखा गया था।

उसने बताया कि गुमशुदा व्यक्ति के परिवार की ओर से पार्क स्ट्रीट पुलिस थाने में शिकायत दायर करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन पिछले सप्ताह अपने परिवार के साथ कोलकाता आया था।

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में