गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो के टावर-जे को गिराने की अनुमति अभी नहीं मिली: अधिकारी

गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो के टावर-जे को गिराने की अनुमति अभी नहीं मिली: अधिकारी

गुरुग्राम के चिंटल्स पैराडिसो के टावर-जे को गिराने की अनुमति अभी नहीं मिली: अधिकारी
Modified Date: September 23, 2026 / 12:04 am IST
Published Date: September 23, 2026 12:04 am IST

गुरुग्राम, 22 सितंबर (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर-109 स्थित सोसाइटी के असुरक्षित टावर-जे को ध्वस्त करने की निजी कंपनी द्वारा मांगी गई अनुमति अभी प्रदान नहीं की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने तोड़फोड़ के लिए आवश्यक सभी मशीनरी और संसाधनों को जुटा लिया है। कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि गुरुग्राम जिला प्रशासन से अनुमति मिलते ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारी के अनुसार, ‘चिंटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ ने संबंधित टावर को गिराने की अनुमति मांगने के लिए 14 सितंबर को जिला प्रशासन को पत्र लिखा था।

चिंटल्स इंडिया के उपाध्यक्ष जेएन यादव ने सोमवार को नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग (डीटीसीपी) के अधिकारी अमित मधोलिया से मुलाकात की।

मधोलिया ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी और अनुमति दे दी जाएगी।

‘चिंटल्स इंडिया’ ने टावर-जे को ध्वस्त करने का ठेका एडिफिस इंजीनियरिंग को दिया है।

उच्चतम न्यायालय के तीन सितंबर 2026 के आदेश के अनुपालन में असुरक्षित टावर को गिराने और ‘चिंटल्स पैराडिसो’ परियोजना के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होने वाला है।

यादव ने कहा कि जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ही तोड़फोड़ का काम शुरू होगा।

भाषा सुमित खारी

खारी


लेखक के बारे में