सीआरपीएफ महानिदेशक ने मणिपुर में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सीआरपीएफ महानिदेशक ने मणिपुर में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सीआरपीएफ महानिदेशक ने मणिपुर में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
Modified Date: September 23, 2026 / 12:45 am IST
Published Date: September 23, 2026 12:45 am IST

इंफाल, 22 सितंबर (भाषा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी पी सिंह ने मंगलवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें बल की जमीनी तैयारियों की समीक्षा की गई।

इंफाल स्थित एम एंड एन सेक्टर मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने मणिपुर में हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति और तेजी से शांति बहाल करने पर जोर दिया।

उन्होंने हाल के घटनाक्रम के दौरान उचित प्रतिक्रिया के लिए बल की सराहना की।

सिंह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

भाषा वैभव खारी

खारी


लेखक के बारे में