बैंक कर्मियों की हड़ताल, अगले पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश की होगी किल्लत

बैंक कर्मियों की हड़ताल, अगले पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश की होगी किल्लत

बैंक कर्मियों की हड़ताल, अगले पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, कैश की होगी किल्लत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 21, 2018 5:11 am IST

रायपुर। बैंक कर्मचारियों 11वें वेतनमान लागू ने किए जाने के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक कर्मियों के हड़ताल में चले जाने से अगले पांच दिन कैश की किल्लत हो सकती है। शुक्रवार को बैंक की हड़ताल रहेगी, इसके बाद महीने के चौथे शनिवार और फिर रविवार को अवकाश रहेगा। 24 दिसबंर यानी सोमवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 दिसंबर को बड़ा दिन या क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा। फिर 26 दिसंबर को बैंक यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है।

पढ़ें- कांग्रेस विधायक ने दी कलेक्टर को धमकी,कहा-चार दिन और यहां की रोटी ख…

बैंक कर्मचारी 11वें वेतनमान को लागू न किए जाने के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को बैंक की हड़ताल रहेगी, इसके बाद महीने के चौथे शनिवार और फिर रविवार को अवकाश रहेगा। 24 दिसबंर यानी सोमवार को बैंक खुलेंगे, लेकिन इसके बाद 25 दिसंबर को बड़ा दिन या क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा। फिर 26 दिसंबर को बैंक यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। इस तरह बैंक 5 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में आपको यदि बैंकिंग से जुड़ा काम है को फिर आज ही निपटा लें या 27 दिसंबर तक का इंतजार करें।

पढ़ें- आईएएस अफसरों के थोक में तबादले, देखिए सूची

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन के असिस्टेंट जनरल सेक्रटरी संजय दास ने कहा, ‘हमने 11वें वेतनमान को बिना शर्त लागू किए जाने की मांग के साथ 21 तारीख हड़ताल का ऐलान किया है। मई 2017 के डिमांड चार्टर के अनुसार हमारी मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए।’ दास के मुताबिक हड़ताल में 3.2 लाख बैंक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक 21 दिसंबर की हड़ताल के दौरान ATM का ऑपरेशन सुचारू रह सकता है, लेकिन 26 तारीख की हड़ताल के दौरान इनके संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है।


लेखक के बारे में