पिछले 11 साल में बैंकों ने 9.75 लाख करोड़ रुपये के ऋण बट्टे खाते में डाले :सरकार

Ads

पिछले 11 साल में बैंकों ने 9.75 लाख करोड़ रुपये के ऋण बट्टे खाते में डाले :सरकार

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 06:43 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को बताया कि बैंकों ने पिछले 11 वित्त वर्षों में 9.75 लाख करोड़ रुपये के ऋण बट्टे खाते में डाले हैं।

कर्जों को बट्टे खाते में डालने का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज़्यादा 1.59 लाख करोड़ रुपये था, और उसके बाद से इसमें गिरावट आई है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर 47,568 करोड़ रुपये रह गया।

चौधरी ने लोकसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2014-15 में 31,723 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 15-16 में 40,416 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 16-17 में 68,308 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 17-18 में 99,132 करोड़ रुपये के ऋण बट्टे खाते में डाले।

उन्होंने बताया कि 2017-18 में, कर्ज बट्टे खाते में डालने का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

भाषा वैभव हक

हक