उप्र : बीबीए के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत

Ads

उप्र : बीबीए के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत

  •  
  • Publish Date - June 14, 2023 / 02:30 PM IST,
    Updated On - June 14, 2023 / 02:30 PM IST

नोएडा, 14 जून (भाषा) जिले में थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाले एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि प्रमोद चतुर्वेदी पुत्र कमल कांत चतुर्वेदी को उसके दोस्त कौशल तिवारी ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद चतुर्वेदी गौर सिटी, प्रथम में कौशल त्यागी के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बलिया जिले का रहने वाला प्रमोद चतुर्वेदी (24 वर्ष) मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

भाषा सं

मनीषा

मनीषा