बीसीसीएल के मोहित जैन ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ के अध्यक्ष चुने गए

Ads

बीसीसीएल के मोहित जैन ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ के अध्यक्ष चुने गए

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 07:24 PM IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रकाशन) और बोर्ड सदस्य मोहित जैन को वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (एबीसी) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।

एक बयान के अनुसार, जैन के चुने जाने के साथ ही भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में शामिल बीसीसीएल 43 साल बाद एबीसी की अध्यक्षता संभालेगी। बीसीसीएल ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इकोनॉमिक टाइम्स’ जैसे प्रमुख समाचार पत्रों का प्रकाशन करती है।

वर्ष 1948 में स्थापित एबीसी एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के प्रसार के आंकड़ों का स्वतंत्र रूप से ऑडिट कर प्रमाणन करती है।

बयान में कहा गया कि प्रमुख मीडिया एजेंसी ‘मैडिसन वर्ल्ड’ के साझेदार और निदेशक विक्रम सखूजा को भी इसी अवधि के लिए एबीसी का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया है।

बयान के अनुसार, एमबीए और केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले जैन को प्रिंट मीडिया उद्योग में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने प्रकाशन, कारोबार संचालन और उद्योग मामलों से जुड़े क्षेत्रों में कई वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम किया है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन